logo

Haryana News: गुरुग्राम में मस्जिद पर हमला, नमाज पढ़ने आए लोगों से मारपीट, दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज

Haryana News: Mosque attacked in Gurugram, people who came to offer Namaz assaulted, dozens of people booked

 
Haryana News: Mosque attacked in Gurugram, people who came to offer Namaz assaulted, dozens of people booked
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: 
देश की राजधानी से सटे हरियाणा की मेट्रो सिटी गुरुग्राम से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब 200 लोगों ने एक मस्जिद को घेरकर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों से मारपीट भी की गई।


मिली जानकारी के अनुसार गुरग्राम में एक मस्जिद पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने आए लोगों से बदसलूकी भी की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ नमाजियों से गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। इधर मस्जिद पर हमले की बात फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया है। मस्जिद पर हमले के आरोपी हिंदू हैं।

मस्जिद में घुसकर नमाजियों को पीटा, फिर ताला मारकर चले गए

मस्जिद पर हमले की यह घटना गुरुग्राम के साइबर सिटी में भोड़कलां नामक स्थान पर हुआ। जानकारी के अनुसार इस इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत कम है। बताया गया कि बुधवार शाम भोड़कलां में करीब 200 लोगों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान मस्जिद में घुसकर असामाजिक तत्वों ने नमाज पढ़ रहे लोगों से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही नमाजियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मस्जिद में बाहर से ताला मारकर चले गए।


गांव के दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

जब नमाजियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो स्थानीय पुलिस जल्द घटनास्थल पर पहुंची। फिर स्थानीय नमाजी सूबेदार नजर मोहम्मद की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मस्जिद पर हमला करने वाले वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।