logo

Haryana Sports Minister: हरियाणा के खेल मंत्री पर आरोप लगने के बाद कोच पहुंच गई थाने, संदीप सिंह पर लगाया आरोप

उनकी शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
 
Haryana Sports Minister: हरियाणा के खेल मंत्री पर आरोप लगने के बाद कोच पहुंच गई थाने, संदीप सिंह पर लगाया आरोप​​​​​​​
WhatsApp Group Join Now

Haryana Sports Minister: हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए है। अब जिस जूनियर महिला कोच ने यह आरोप उन पर लगाए है वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची है। उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दो वकील और सुरक्षाकर्मियों के साथ देखा गया। अभी फ़िलहाल महिला कोच एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज करवा रही हैं। 

उनकी शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद संदीप सिंह ने जांच में सहयोग करने की बात कहकर खेल विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया था। 

संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाए थे यह आरोप
 
हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए थे। आपको बता दे उन्होंने खेल मंत्री पर टी-शर्ट फाड़ने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का भी इलजाम लगाया था। साथ महिला कोच ने यह भी कहा कि विरोध करने पर मंत्री ने उसका तबादला करने की धमकी दी और अब उसका ट्रांसफर झज्जर में कर दिया गया है, जहां 100 मीटर का भी खेल मैदान नहीं है। 


साथ ही महिला कोच ने उन पर यह आरोप भी लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा है। महिला के आरोपों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया था।