logo

आप के बढ़ते प्रभाव से इनेलो कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार: मेहता

निकाय चुनाव में आप का ग्राफ बढने हरियाण की बीजेपी, कांग्रेस इनेलो और जेजेपी आप के बढते प्रभाव से घबराई हुई नजर आ रही है।
 
आप के बढ़ते प्रभाव से इनेलो कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार: मेहता
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa

 सिरसा। सिरसा के नारायण खेडा में आम आदमी पार्टी की ओर से एक ग्रामीण सभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू व श्यामलाल मेहता ने संबोधित किया। इस मौके पर गांव के 16 गणमान्य लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं के साथ महिला नेत्री स्वर्ण कौर, रोहताश तेतरवाल, सोनू खोथ, सुभाष शर्मा, मनीष मेहता भी मौजूद थे।


गांव नारायण खेडा निवासी भूप सिंह पूनिया, बजरंग सैन, भाल सिंह गोदारा, आशाराम राम, बंटी सोनी, साहबराम भूरिया, कृष्ण कुमार पंच, रमेश पूनिया, अशोक कुमार, भरत सिंह झाझडा, रणधीर पुनियां, कुलदीप सिंह गोरसिया, सुभाष गोदारा, जयसिंह पूनिया, विजय कुमार व रायसिंह गोदारा को भांभू व मेहता ने पटका पहनाकर उनको आम आदमी पार्टी में शामिल करके उनको भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्याम लाल मेहता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की मैगा जीत के बाद देशभर में हवा आप की चल रही है। गुजरात व हिमाचल में जिस प्रकार खबरे आ रही हैं, उससे आज देशभर के राजनीतिक विरोधी घबराए हुए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी बढ रहा है।

निकाय चुनाव में आप का ग्राफ बढने हरियाण की बीजेपी, कांग्रेस इनेलो और जेजेपी आप के बढते प्रभाव से घबराई हुई नजर आ रही है। यहीं कारण है कि इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला अपनी धुर विरोधी कांग्रेस से भी हाथ मिलाने को तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी पार्टियों व राजनीतिक समझ रहने वाले आम आदमी पार्टी की ओर नजर लगाए हुए हैं। इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू ने कहा कि आप का ग्राफ से बीजेपी पूरी तरह बौखला गई है। आम आदमी पार्टी की तेजी बढ़ती लोकप्रियता से हरियाणा के अनेक नेता शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और यह अभियान पार्टी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आदमपुर के बालसमंद गांव करने जा रही है। यहां देश में शिक्षा क्रांति लाने वाले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शिक्षा पंचायत  को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्कूल बंद करना चाहती है लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।