logo

सिरसा के सिविल अस्पताल में आधी रात को चली गोलियां, मरीजों व स्टाफ ने छिपकर बचाई जान

हमलावर ने एक युवक को पकड़ कर सिर में मारी गोली, कई अन्य घायल
 
In the Civil Hospital of Sirsa, bullets fired at midnight, patients and staff saved their lives by hiding
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa ।  

सिरसा के सिविल अस्पताल में शनिवार रात को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पहले दोनों पक्षों के लोग तलवारें, कापे लेकर इमरजेंसी में घुस गए बाद में एक युवक ने आते ही गोली चलानी शुरू कर दी।

गोली के छर्रे लगने से पांच छह लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाले युवक ने एक युवक को पकड़ कर उसके सिर में गोली मार दी। यह सारी घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है।

sirsa news

गोली लगने वालों में अस्पताल में एंबुलेंस वैन चलाने वाले दो चालक भी शामिल है। 

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी डा. अर्पित जैन, डीएसपी साधुराम, शहर थाना प्रभारी धर्मवीर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं इस घटना में सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार रैफर किया गया है। 


बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच पहले सदर बाजार में झगड़ा हुआ था। इसके बाद एक पक्ष अस्पताल में आ गया। उसके पीछे दूसरे युवक के लोग भी आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। हमलावरों के पास  तेजधार हथियार थे।

अचानक हुई इस घटना से इमरजेंसी में हडकंप सा मच गया। अस्पताल स्टाफ व मरीजों ने इधर उधर छिप कर जान बचाई। गोली चलाने वाले युवक ने एक युवक को पकड़ कर उसके सिर में गोली मार दी और बाद में अपने साथी के साथ कार में फरार हो गया। देर  रात तक अस्पताल में हंगामा होने से वहां भर्ती मरीज व उसके तिमारदार सहमे हुए थे। 


अस्पताल स्टाफ ने जिला प्रशासन से रात के समय अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।