logo

ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ प्रदेश में विकास करवा रही है मनोहर सरकार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पंचायत भवन में हुई जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद कर दिए निर्देश
 
पंचायत भवन में हुई जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद कर दिए निर्देश
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीती शाम पंचायत भवन सिरसा में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक की, जिसमें मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री सहित जिला के सभी पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

इस अवसर पर  सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, प्रभारी अमरपाल राणा, वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, सुरेंद्र आर्य, रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, अमन चोपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि परिवारवाद की राजनीति से परे है। इस पार्टी में जनता के हित सर्वोपरि है और पार्टी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नीतियां बनाई है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। भाजपा से पूर्व की सरकारों में योग्य व्यक्तियों को दरकिनार किया जाता था। योग्य व्यक्ति नौकरियों के लिए चक्कर काट रहा था लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं है। मनोहर सरकार में बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरियां मिली है और पार्टी ईमानदार नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और आमजन को पार्टी की नीतियों का लाभ भी मिल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हो जाती है कि वे जनता के हितों को तवज्जो दे। इसलिए कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाए। उनकी समस्याएं सुनें। प्राथमिकता पर उन समस्याओं का निदान करवाए। इस दौरान सीएम ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विशेष संवाद स्थापित करते हुए सुझाव लिए। सीएम ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है, तो सीधे तौर पर उनके संज्ञान में लाए, तुरंत  समाधान होगा।