logo

राम जी निकली सवारी, राम जी लीला है न्यारी

श्री रामा क्लब के 73वें दशहरा महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, स्वागत करने के लिए उमड़े शहरवासी, शाम 6.08 मिनट पर होगा रावण कुंभकर्ण का दहन
 
sirsa shobha yatra
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: 

सिरसा

श्री रामा क्लब के द्वारा आयोजित 73वें दशहरा महोत्सव के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

sirsa shobha yatra

जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड से आरंभ हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मुख्य बाजारों से होती हुई शाम को आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी, जहां रावण व कुंभकर्ण के पुतलों को अग्निभेंट किया जाएगा।

sirsa shobha yatra

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में बिजलीमंत्री चौ. रणजीत सिंह पहुंचेंगे जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बजाज करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य व समाजसेवी अरूण मेहता संयुक्त रूप से करेंगे।

sirsa shobha yatra


दोपहर सवा 12 बजे रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा को श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, संरक्षक श्याम बजाज, सचिव मिंटू कालड़ा, सुरेश कालड़ा, राकेश मदान, बिशंभर चुघ, निदेशक गुलशन वधवा, विजय ऐलावादी, बाबू लाल फुटेला, अनिल डूमरा, संत लाल गुंबर इत्यादि ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए रवाना किया। 

पुष्प वर्षा कर किया लोगों ने स्वागत 
भगवान राम की शोभायात्रा जब शहर के मुख्य बाजारों में पहुंची तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान एक रथ पर सवार थे जबकि एक पर रावण व उसकी सेना सवार थी। लोग भगवान राम से प्रसाद लेते हुए दिखाई दिये और श्रद्धा से शीश नवाते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान शिव पार्वती, कृष्ण राधा व अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी। 

---
इन मार्गों से होकर जाएगी शोभायात्रा
जनता भवन रोड स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा अनाज मंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया चौक, घंटाघर, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक से होते हुए सदर बाजार और फिर बेगू रोड पहुंचेगी। वहां से शाह सतनाम चौक, कंगनपुर रोड होते हुए आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। 
-----

रावण व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले है आकर्षण का केंद्र 
आटो मार्केट कंगनपुर रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले स्थापित किए गए हैं। शाम ठीक छह बजकर आठ मिनट पर पुतलों को अग्निभेंट किया जाएगा। रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 71 फीट जबकि कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 61 फीट की है। रावण- कुंभकर्ण के पुतले दहन का कार्यक्रम देखने वाला होगा। यहां हजारों की संख्या में दर्शक दहन को देखने पहुंचे। भव्य आतिशबाजी व पटाखों के साथ रावण का दहन किया जाएगा।


कल होगा भगवान राम का राजतिलक 
दशहरा पर्व के पश्चात वीरवार रात्रि को रामा क्लब के मंच पर भगवान राम का राजतिलक होगा। चांदी के सिक्के से भगवान राम का राज्याभिषेक होगा, उसके बाद सिक्के की बोली दी जाएगी। इससे पूर्व सीता की अग्नि परीक्षा, विभीषण का राज्याभिषेक, राम के न आने पर भरत की दशा, हनुमान के द्वारा अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के आगमन की सूचना देना अौर भगवान राम का अयोध्या पहुंचने का दृश्य मंचित होगा। इसके पश्चात भजन संकीर्तन का कार्यक्रम होगा।