logo

सर्व कर्मचारी संघ डबवाली ब्लॉक त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

राहुल शर्मा बने डबवाली ब्लॉक प्रधान
 
 
सर्व कर्मचारी संघ डबवाली ब्लॉक त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa

सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक डबवाली का त्रिवार्षिक चुनाव बुधवार की सांय को संपन्न करवाया गया। जिसमें मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, किसान नेता राजकुमार शेखुपुरिया, अध्यापक संघ के जिला प्रधान गुरमीत सिंह, हरियाणा रोडवेज से प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, फायर से सुखदेव सिंह ने भाग लिया। चुनावों में राहुल शर्मा को प्रधान, कृष्ण कायत को सचिव, पृथ्वी सिंह चाहर को वरिष्ठ उपप्रधान, दिनेश कुमार लिपिक को कोषाध्यक्ष, नॉमिश बिश्नोई को उपप्रधान के पद पर चुना गया।

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए अध्यापक संघ के जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज लड़कियों के स्कूलों को बंद कर कर रही है। रेशनेलाइजेशन के नाम पर तबादले दूर-दराज स्थानों पर किए जा रहे हैं। इस कारण आज बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक ओर जहां देश को विश्ववगुरु बनाने  की ओर ले जाने की बातें की जा रही है, वहीं दूसरी ओर देश के भविष्य के लिए स्कूलों के दरवाजे बंद किए जा रहे है, जोकि न्यायोचित नहीं है।

किसान नेता राजकुमार ने कहा कि आज देश के अंदर सभी सरकारी संस्थानों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है, जिस कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश के युवा नशे जैसी दलदल में फंसते जा रहे हैं, जिस कारण देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है। जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों व आम जनता की मांगों पर गहनता से विचार करते हुए उन्हें लागू नहीं किया तो भाविष्य में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।