logo

आप नेता गोपाल कंबोज ने आंकड़ों के जरिए खोली सरकार की पोल

 
आप नेता गोपाल कंबोज ने आंकड़ों के जरिए खोली सरकार की पोल

सिरसा। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल कंबोज का कहना है कि आज हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है। यहां की जनता भी एक मौका आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देना चाहती है। बदलाव यात्रा में हरियाणा की जनता के मिल रहे सहयोग से यह तय हो गया है कि अगले साल दिल्ली एवं पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी की प्रचार समिति हरियाणा के चेयरमैन डा. अशोक तंवर व आप नेताओं के साथ बदलाव यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रहे गोपाल कम्बोज ने कहा कि आज लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में बिजली के कनैक्शन नहीं है।

यहां तक बात सामने आई कि जिन स्कूलों में बिजली के कनेक्शन हैं वहां शिक्षक बच्चों से पैसा इक_ा कर बिल भरते हैं। प्रदेश के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। उन्होंने कहा कि प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में कुल मिलाकर स्कूलों में 71 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। खट्टर सरकार की प्राथमिकता में  प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हुआ है। पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है। पंजाब सरकार ने अपना शिक्षा का बजट 340 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, वहीं हरियाणा सरकार ने शिक्षा का बजट 11.7 प्रतिशत घटा दिया। इससे साफ होता है कि हरियाणा सरकार की शिक्षा पर काम करने की मंशा ही नहीं है।

हरियाणा सरकार ने बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 25,192 पद खाली हैं। नूंह में 4,353 पदों के साथ सूची में शीर्ष पर है, इसके बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर का गृह जिला यमुनानगर 1,744 पदों के साथ दूसरे और पलवल 1,635 पदों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा सिरसा में 1,535,  फरीदाबाद में 1469, अंबाला में 1345, करनाल में 1302, गुरुग्राम में 1287, हिसार में 1146, फतेहाबाद में 1064, जींद में 971, कुरुक्षेत्र में 928, सोनीपत में 894, भिवानी में 855, कैथल में 826, झज्जर में 721, रेवाड़ी में 691, पानीपत में 656, महेंद्रगढ़ में 639, रोहतक में 506, पंचकूला में 475 और चरखी दादरी में 443 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने खट्टर सरकार से सभी पदों को भरने की मांग की।