logo

अग्रवाल सभा सिरसा ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट भंडारा

 
अग्रवाल सभा सिरसा ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट भंडारा

सिरसा। अग्रवाल सभा (रजिस्टर्ड) सिरसा की तरफ  से मंगलवार को श्री अग्रवाल सेवा सदन, हिसार रोड, के प्रांगण में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी अग्र बंधुओं ने भगवान श्री कृष्ण व अग्रसैन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भंडारे का शुभारंभ श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया।

अग्रवाल सभा सिरसा ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट भंडारा

गोबिंद कांडा ने सभी को अन्नकूट पर्व और अग्रवाल समाज के बंधुओं द्वारा लगाए गए भंडारे के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में इंद्रदेव ने जब वर्षा नहीं रोकी तो गांव वालों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया और सभी आसपास के गांव के लोगों उस पर्वत के नीचे शरण दी गई।

तभी से गोवर्धन पूजा की जा रही है यह आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेक कर घर-परिवार, समाज व देश में सुख-समृद्धि की कामना की। गोयल ने बताया कि इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को अन्नकूट कहा जाता है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने देव राज इंद्र के अहंकार को खत्म करते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। भगवान कृष्ण को भोग लगाने के बाद सब लोग इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं।

भंडारे में हजारों लोगों ने सपरिवार पहुंच कर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। अग्रवाल सभा सिरसा के जिला प्रधान गौरव गोयल ने बताया कि गोवर्धन पर्व पर अग्र बंधुओं ने गऊ माता की पूजा कर भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान गाय व गौवंशीय अन्य पशुओं को श्रद्धापूर्वक स्नान कराया गया। उनके सींगों व शरीर पर सरसों का तेल व देशी घी लगाया। तिलक कर पूजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक योगेश गर्ग ठेकेदार, सुरेश गोयल शेरपुरा वाले, राधेश्याम जिंदल, गुरचरण गर्ग, भागीरथ गुप्ता, अनिल गनेरीवाला, कृष्ण सिंगला, मनमोहन गोयल, सुरेश बनी वाले, पवन बंसल, चन्दर झूंथरा, राजू बंसल सम्पत, इशू बंसल सी ए, वीरेंदर बाहिया, राम नरूला, डा. विकास अग्रवाल मेट्रो हॉस्पिटल, डा. संजय लालगढिय़ा, डा. मनदीप गर्ग, डा. राकेश सिंगला, जयप्रकाश बंसल, सुरेश सतनाली वाले, जे पी गुप्ता दाल वाले, ललित सिंगला, सचिन चाडीवाल, पंकज सर्राफ, कमल बंसल, सतीश हिसारिया, सत प्रकाश गोयल सुपर मेडिकॉस, गोपाल कागजी, वेद प्रकाश गोयल टीबू, बिल्लू मित्तल, पुरुषोत्तम गोयल, राजीव बंसल, पवन गुप्ता, सुशील लोहिया, अजय कसेरा, हरीश बंसल, संदीप बड़वा वाले, परवीन महिपाल, अग्रवाल सभा के पदाधिकारी अंजनी कानोडिया, संजीव जैन, अनिल सर्राफ, राज कुमार सिंघल, अश्वनी बंसल, संजय गोयल, विनय मित्तल, पवन साहुवाला चाय वाले, विकास गोयल, संजय गोयल, संदीप डिंगवाला, अरविन्द रातूसरिया, भीम सिंगला, वास्तु शास्त्र पंडित उमेश भार्गव उपस्थित थे।