logo

अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन-2023 आयोजित

गोविंद शर्मा को मिला श्रीमति महादेवी कौशिक स्मृति लघुकथा सम्मान
 
अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन-2023 आयोजित

सिरसा। हरियाणा प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन, सिरसा ‌द्वारा संचालित हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच के तत्वावधान में स्थानीय युवक साहित्य सदन में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन-2023 का आयोजन किया गया, जिसके अध्यक्ष मंडल में डॉ. मेजर शक्तिराज, मित्रसैन गर्ग, ललित मोहन जैन, डॉ. रामकुमार घोटड़, सत्यप्रकाश भारद्वाज तथा योगराज प्रभाकर शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रो. रूप देवगुण ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. शील कौशिक ने 'लघुकथा और प्रयोगशीलता के आयामÓ विषय पर आलेख पढ़ा। नेतराम भारती ने 'पाँच दशक के बाद लघुकथाÓ पर अपने विचार प्रकट किए।

मंच संचालन डॉ. शील कौशिक, डॉ. आरती बंसल तथा हरीश सेठी 'झिलमिलÓ ने संयुक्त रूप से किया। लोकार्पण कायर्कम में लघुकथा पर्व-2 ( संपादक मंडल : प्रो. रूप देवगुण, डॉ. शील कौशिक, डॉ. आरती बंसल, हरीश सेठी 'झिलमिलÓ), कविता पर आधारित विशिष्ट लघुकथा (प्रो. रूप देवगुण), समीक्षा के दायरे में-महिला हिन्दी लघुकथा लेखन (डॉ. शील कौशिक), लघुकथा सप्तक-सात (संपादक: डॉ. रामकुमार घोटड़), नई सदी की मेरी लघुकथाएं (डॉ. रामकुमार घोटड़), कहानी घर-घर की (लखविन्द्र सिंह बाजवा), उडऩ तश्तरी (नेतराम भारती) पुस्तकों का विमोचन हुआ।


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में गोविंद शर्मा को श्रीमति महादेवी कौशिक स्मृति लघुकथा सम्मान (सौजन्य: डॉ. शील कौशिक व डॉ. मेजर शक्तिराज) प्रदान किया गया। इसके अलावा रतन चंद 'रत्नेशÓ, विनोद सिल्ला, नीरू मित्तल 'नीरÓ, नेतराम भारती, अनिल श्रीवास्तव तथा देवेन्द्र पटियालवी को 'लघुकथा सेवी सम्मानÓ से अलंकृत किया गया। तृतीय सत्र में उपस्थित  लघुकथाकारों ने अपनी लघु कथा प्रस्तुत की, जिसकी समीक्षा योगराज प्रभाकर ने की।