logo

युवा नेत्री निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने साधे कई समीकरण

महिलाओं युवा और हर घर तक निताशा की सक्रियता व पार्टी के प्रति समपर्णभाव से किए गए कार्यों की बदौलत मिली जिम्मेदारी

 
युवा नेत्री निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने साधे कई समीकरण

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें पूरे हरियाणा में पार्टी ने सिरसा जिला अध्यक्ष की कमान युवा महिला नेत्री निताशा सिहाग को स्थान दिया है। इससे पार्टी ने एक तीर से कई समीकरण साधे है। 

युवा नेत्री निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने साधे कई समीकरण

भाजपा के उच्चतम संगठन की ओर से लिए गए फैसले के बाद लगभग जिला अध्यक्ष की दौड़ में बने सभी नेता भी बढ़िया महसूस कर रहे हैं। दरअसल पार्टी ने निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर जहां आम परिवार की शिक्षित और ग्राउंड से जुड़ी महिलाओं को संगठन में सम्मान का संदेश दिया है वहीं युवा वर्ग व सामाजिक तौर पर भी ध्यान में रखा गया है क्योंकि निताशा सिहाग जाट समुदाय की बहू है और वह मायके से अग्रवाल समाज से संबंधित है। इससे जाट और नान जाट समुदायों को पार्टी ने सम्मान देते हुए अच्छा संकेत दिया है। इसके अलावा हरियाणा के अंतिम छोर पर ऐलनाबाद हलका जो इनेलो का गढ माना जाता है। यहां बेबाक नेता अभय सिंह चौटाला विधायक है और विधानसभा में सरकार के सामने खड़े नजर आते हैं। इनेलो के गढ से भाजपा पार्टी को मजबूत करने वाली निताशा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपकर मजबूत रणनीति का हिस्सा है। बता दें इससे पहले निताशा सिहाग महिला विंग की जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव के पद पर संगठन में काम कर चुकी है। निताशा एमबीए तक पढ़ी है और नशे से प्रभावित सिरसा जिले में मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की यात्रा का स्वागत करते हुए बड़ा काम किया था। वह लगातार पीड़ित शोषित और महिलाओं और बच्चों के मामले में घर पहुंच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम बड़े स्तर पर किया है।

युवा नेत्री निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने साधे कई समीकरण

 निताशा सिहाग का अब तक का सफर

 निताशा सिहाग महिला विंग जिलाध्यक्ष 2016 से दिसंबर 2020 तक रही और प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा हरियाणा एवं प्रभारी जिला फतेहाबाद 2021 से वर्तमान तक है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य जून 2017 से वर्तमान तक है। इसी तरह पोहडक़ा मंडल पालक का दायित्व,

जिला संयोजक, कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र में अग्रणी, ऐलनाबाद विधानसभा संयोजक, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य, धरातल पर संगठन की मजबूती के लिए जिला‌ के गांव-गांव में चूल्हे से चौपाल तक राजनीतिक अभियान, महिला मोर्चा की बैनर तले हर‌ शहर गांव-पेड़ की छांव अभियान, महिला मोर्चा के बैनर तले गांव-गांव में नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो अभियान से जनसंपर्क बढ़ाया। इस सामाजिक कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ऐलनाबाद शहर में सामाजिक सहभागिता से डेढ़ माह तक लगातार सफाई अभियान व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल वूमेन फार्म में भागीदारी व दिल्ली विश्वविद्यालय में आदर्श महिला अवार्ड मिला है।