logo

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने महान कांडा को दी श्रद्धांजलि

मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह संगर सांधा के संत बाबा ब्रहमदास ने कांडा परिवार को बंधाया ढांढस
 
 
s
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो.रविंद्र सिंह बलियाला ने किया शोक व्यक्त
 

सिरसा, 21 मई। भाजपा के प्रदेशायक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह संगर सांधा के संत बाबा ब्रहमदास और हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो.रविंद्र सिंह बलियाला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराÓयमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के छोटे भाई महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास अलख निरंजन भवन पहुंचे। सभी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की और गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा व परिजनों को ढांढस बंधाया।
भाजपा के प्रदेशायक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और उनके साथ प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला,  फतेहाबाद के जिला प्रधान बलदेव सिंह अग्रोहा,  महिला मोर्चा फतेहाबाद की अध्यक्ष राखी मक्कड,  भारत भूषण मोंगा, पूर्व जिला प्रधान यतिंद्र सिंह एडवोकेट, प्रवक्ता कपिल सोनी ने अलख निरंजन भवन पहुंचकर महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा महान कांडा के  निधन से उन्हें गहरा दु:ख हुआ, यह हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।   मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह संगर सांधा के संत बाबा ब्रहमदास ने भी महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कांडा बंधुओंं और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंनें कहा कि जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है। जब हमारे किसी करीबी की मृत्यु हो जाती है तो हमें बहुत दु:ख होता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि  वह  दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।  कांडा परिवार के रिश्तेदार दिल्ली से मधु गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, सारिका गर्ग, सुमन मंगला, माधुरी मंगला, राजेश मंगला, विपिन गुप्ता, साक्षी गुप्ता,  आरूष गोयल,  भाजपा पर्यावरण संंरक्षण प्रभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल आदि महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सभी ने कांडा परिवार को ढांढस बंधाया।
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो.रविंद्र सिंह बलियाला, रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह,हलोपा प्रदेश सचिव कृष्णलाल सैनी, जिला प्रधान जय सिंह कुसुंभी, ऐलनाबाद नगर पालिका के चेयरमैन राम सिंह सोलंकी, वरिष्ठ चिकित्सक डा.आरएस सांगवान, डा.योगेश सांगवान, डा.राजेंद्र सिंह सरां, अनिल गनेरीवाला, अनिल सर्राफ, गौरव गोयल, मदन जांगडा, आत्मप्रकाश रोहिल्ला,  हरविंद्र शर्मा, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला,विनोद दड़बी एडवोकेट, टीकम सर्राफ दिल्ली,पूर्व पार्षद सुमन शर्मा, पूर्व पार्षद कौशल्या वर्मा,  रानियां के पूर्व पार्षद दीपक गाबा,  राजन मेहता, अमित चुघ,  मास्टर बूटा सिंह, हरफूल शर्मा, गुरूदयाल सैनी, सुमित बब्बर, अनमोल मक्कड,  रानियां नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश कंबोज, महावीर शर्मा, राजू बांसल फतेहाबाद आदि ने महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दें। परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। इसके साथ ही सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक सरपंचों, पंचों और प्रदेशभर से आए लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।