logo

भाजपा स्थापना दिवस पर भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक रैली, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने दिखाई हरी झंडी

युवाओं के जोश को देख पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल की थपथपाई पीठ 
 
s
एडवोकेट कर्ण दुग्गल के नेतृत्व में पूरे जिला में 1500 बाइकों के साथ निकाली रैली  
सिरसा। भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजयुमों ने आज शहर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष एडवोकेट कर्ण दुग्गल के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल पर उपस्थित युवा एफ ब्लॉक स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग व भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, युवा नेता अमन चोपड़ा भी मौजूद थे। युवाओं के जोश से गदगद पूर्व सीएम मनोहरलाल ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल की पीठ थपथपाई।
इस बाइक रैली में डॉ. अशोक तंवर स्वयं शामिल हुए और बाइक पर सवार होकर 400 पार का संदेश दिया। युवाओं में जोश का संचार करते हुए संदेश दिया गया कि युवा किसी भी राजनीतिक दल की जान होती है और राष्ट्र निर्माण का अग्रणी हिस्सा होते है। भारतीय जनता पार्टी युवाओं को समर्पित पार्टी है और युवाओं के बलबूते एक बार पुन: केंद्र में विजयी होगी। बाइक रैली एफ ब्लॉक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए नेहरू पार्क में पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। निताशा सिहाग ने बाइक रैली की प्रशंसा की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट कर्ण दुग्गल ने कहा कि युवाओं का जोश वाकई में काबिले तारीफ है और पूरे जिला में निकाली गई बाइक रैली यकीनन भव्य हुई है।
युवाओं की भाजपा के प्रति आस्था इस बात का प्रमाण है कि अब की बार 400 पार। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं की सच्ची हितैषी है और निरंतर युवाओं के हितों में नीतियां लागू की जा रही है। इसके प्रतिफल युवा निरंतर भाजपा से जुड़ रहे है। पूरे जिले में 1500 बाइकों के साथ भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट कर्ण दुग्गल ने बाइक रैली निकाली। इस मौके पर जिला महामंत्री सतीश जग्गा व प्रमोद कंबोज, सुनील बामनिया, भाजयुमो प्रदेश सचिव महेंद्र धिगतानिया, जिला महामंत्री सोनू कंबोज, जिला उपाध्यक्ष आनन्या मेहता, साहिल ऐलाबादी, जिला सचिव संजय गुर्जर, लवली मॉडल, निखिल गोयल, पंकज कुमार, जतिन सोढ़ी, ललित छिंपा, रिकी सोढ़ी, मोती रानियां चुंगी, रवि भंभूर इत्यादि मौजूद थे। 
अब की बार 400 पार से गुंजा 
सिरसा विभिन्न बाजारों में निकली बाइक रैली के जरिए संदेश दिया गया कि अब की बार 400 पार। युवाओं का यह संदेश पूरे सिरसा में गूंजा। एडवोकेट कर्ण दुग्गल ने रैली के जरिए भाजपा की नीतियों का भी व्याख्यान किया और कहा कि देश को बचाना है, प्रगृति पर लाना है, तो सुनिश्चित करें, कि मोदी को फिर लाना है।