logo

हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प बनेगी बसपा: राजबीर सोरखी

 
Congress

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सिरसा के गांव कुताबढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने शिरकत की। मैहना खेड़ा बस स्टैंड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मोटरसाइकिल मार्च का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पंडाल में पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर व साहब कांशीराम को नमन किया व पुष्प अर्पित किये। गांववासियों द्वारा बसपा नेताओं को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर कर स्वागत किया गया। रोबिन, बलविंदर सिंह की युवा टीम द्वारा गुलदस्ता भेंट किया गया। राजबीर सोरखी ने कहा कि इस बार हम लोग किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्गों व महिलाओं के तालमेल से सत्ता में हिस्सेदारी करने का काम करेंगे।

बहन मायावती के निर्देश के अनुसार व्यवस्था परिवर्तन को एक गति प्रदान करेंगे। कांग्रेस और बीजेपी पर एक के बाद एक हमले बोलते हुए सोरखी ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी की सरकारों ने इतने सालों तक इस देश की सत्ता पर राज किया, लेकिन हरियाणा प्रदेश में आमजन के हितकारी जन हितैषी योजनाओं में शामिल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मुलभूत जरूरत को आज तक भी पूरा नहीं किया गया। इस बार लोग बसपा पर विश्वास करें और बसपा को सत्ता में लाएंगे। इस प्रदेश की जनता ने अब मन बना लिया है कि हमें अपना कीमती वोट बसपा को देना होगा। इस प्रदेश में अगर बसपा का शासन होगा, तभी इस प्रदेश की सत्ता के साथ-साथ इस देश की काया पलट होगी। बसपा प्रदेश सचिव रोहित गर्वा ने प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में गांव कुताबढ़ से सर्व समाज से लगभग सैकड़ों लोगों को बसपा पार्टी में शामिल कराया और उन सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर बसपा में स्वागत किया।

इस अवसर बसपा प्रदेश सचिव लीलुराम, जिला प्रभारी गुरदीप सिंह कम्बोज, जिला महासचिव कार्तिक मैहरा, जिला कोषाध्यक्ष विजय जलोवा,, जिला सचिव बुल्लेशाह पंजुआना,  पुष्पेन्द्र शास्त्री विधानसभा अध्यक्ष ऐलानाबाद, सुरेश गांधी, विधानसभा सिरसा अध्यक्ष बंशीलाल दहिया, विधानसभा महासचिव महेंन्द्र निमला, विधानसभा ऐलानाबाद उपाध्यक्ष अमर सिंह उमेदपुरा, पूर्व बसपा प्रत्याशी ऐलनाबाद रविन्द्र बालियान, रामधन चौटाला, शेर सिंह चौटाला, दलीप कुताबढ़, प्रीतम सिंह, बलविंदर, पप्पू, देश राज, राहुल नाथ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।