logo

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य बुढाभाणा युवा क्लब ने चलाया पौधा रोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य बुढाभाणा युवा क्लब ने चलाया पौधा रोपण अभियान 
 
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य बुढाभाणा युवा क्लब ने चलाया पौधा रोपण अभियान 

बड़ागुढ़ा(गुरनैब दंदीवाल) क्षेत्र के गांव बुढाभाणा में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बुढाभाणा  युवा क्लब, ग्राम पंचायत बुढाभाणा , वर्ड्स वेलफेयर ट्रस्ट  , एव स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर ट्रस्ट  के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा रोपण अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आये  आंधी तूफ़ान के कारण  पेड़ पौधों के भारी नुकसान के चलते पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

पेड़ पौधों के नुक़सान की भरपाई पुरी करने के उद्देश्य से 10-12 फीट के 20 पीपल के पौधे सामाजिक संस्थानों एवं नहर के साथ-साथ लगाए गये।

इसके अलावा और पौधे भी लगाए जाएंगे। पौधारोपण अभियान दौरान बुढाभाणा क्लब संयोजक संदीप श्योराण, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कंबोज,  गगनदीप पटवारी , क्लब प्रधान विजय अरोडा , वर्डस वेलफेयर ट्रस्ट  प्रधान अजय श्योराण, अशोक कबोज , साहिल श्योराण, अभय श्योराण, अभिषेक श्योराण, युवराज श्योराण, संदीप कबोज ,  अशोक कालवा , राहुल मोरवाल, अजय , विकास  , राकेश, ओम प्रकाश आदि ने विशेष रूप से योगदान दिया।