logo

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

 
गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई छबील
WhatsApp Group Join Now


सिरसा। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रानियां चुंगी स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर सेवादार बाबा सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी ने अपना जीवन, धर्म और लोगों की सेवा में बलिदान कर दिया। वे दिन-रात संगत और सेवा में लगे रहते थे। वे सभी धर्मों को एक समान दृष्टि से देखते थे।

उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। उन्होंने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर देना स्वीकार किया, लेकिन मुगल शासक जहांगीर के आगे झुके नहीं।

वे हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे। सिख धर्म में वे सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ। उन्होंने हमेशा असहाय लोगों की सेवा की और सभी को सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कपिल बजाज, सोनू एमसी, सुखजीत खिवा, जोगिंद्र सिंह, मुखा सिंह, छोटूराम, बलराज बाजवा सहित अन्य संगत मौजूद थी।