मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले, हरियाणा में खत्म होंगे जमीन बंटवारे के विवाद, सरकार बनाएगी कानून
Mhara Hariyana News, Chandigarh, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारिवारिक जमीनों के बंटवारे के विवाद अब खत्म होने जा रहे हैं। राज्य सरकार इसके लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही राज्य के 100 गांव में जल्द चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गुरुग्राम Gurugram की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों को भी औद्योगिक व आर्थिक रूप से विकसित करने पर बल दिया जा रहा है। गुरुग्राम आज एक ग्लोबल सिटी Globel City और आईटी हब IT Hub बन चुका है। दुनिया की 400 फॉर्च्यून कंपनियों 400 fortune companies
के ऑफिस गुरुग्राम में हैं।
इसी प्रकार फरीदाबाद जिला भी अब आगे बढ़ रहा है। जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी होने से यहां औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं, हिसार में एयरपोर्ट शुरू होने से उस जिले में और अधिक प्रगति होगी।
पंचकूला में कम हुई EDC-ADC दरें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला Panchkula जिला भी एक सेंट्रल लोकेशन पर है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट Chadigarh Airport का फायदा भी मिलता है। इसलिए सरकार ने जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए डेवलपर को आकर्षित करने के लिए ईडीसी /एडीसी की दरें कम की हैं। अब डेवलपर निवेश कर रहे हैं और जल्द ही पंचकूला भी एक आर्थिक राजधानी के रूप में उभरेगा।
सरकार अपना रही नई तकनीक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आम जन मानस की परेशानी को दूर करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसलिए हम नई नई तकनीक का प्रयोग करते हैं और हमें सफलता मिलती है। आज परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना Ration Card, Pension, Ayushman and Chirayu Haryana Scheme इत्यादि का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। इसलिए हमनें पीपीपी को नई परिभाषा दी है। पीपीपी यानी परमानेंट प्रोटेक्शन ऑफ पुअर पीपल
हरियाणा में भी शुरू होगा हैप्पीनेस इंडेक्स Happiness Index
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों के जीवन को कैसे सुखी किया जाए, इसके लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ease of doing business की तर्ज पर ईज ऑफ लिविंग ease of livingकी दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। लोग कितने खुश हैं, इसके लिए भी पैरामीटर बनाने होंगें। भूटान देश, जहां हैप्पीनेस इंडेक्स को मापा जाता है, उसी तर्ज पर यह प्रयोग हरियाणा में भी करके दिखाएंगे।
दिल्ली से अच्छा रहा बोर्ड रिजल्ट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार 5एस यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन और स्वाभिमान Education, health, security, self-reliance and self-respect
के लिए कार्य कर रही है। अब इसमें छठा एस यानी सुशासन good governance
भी जोड़ दिया है। राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है। हमारा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट दिल्ली से भी अच्छा आ रहा है। सुपर-100 के अब 4 सेंटर संचालित हैं।
विपक्ष का गणित कमजोर
प्रदेश में बेरोजगारी और सरकार पर कर्ज के आंकड़ों पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष का गणित बहुत कमजोर है। बेरोजगारी के लिए वे क्योंकि उनकी मनचाही पत्रिका सीएमआईई को पढ़ते हैं, जिसके आंकड़े सही नहीं हैं। इसी प्रकार, कर्ज को लेकर भी विपक्ष को हिसाब किताब कैसे समझाया जाए, क्योंकि वो अपने समय का कर्ज का आंकड़ा यदि सही कर लेंगे तो उन्हें जवाब मिल जाएगा। आज प्रदेश पर 2 लाख 53 हजार करोड़ का कर्ज है जो तय सीमा के अंदर है। पंजाब का आज कर्ज 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है।