logo

महान कांडा के निधन पर जताया शोक

 
महान कांडा के निधन पर जताया शोक

सिरसा। विधायक व हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा तथा श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा के अनुज महान कांडा के असामयिक निधन पर टीम दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा के मीडिया कोर्डिनेटर प्रभुराम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके साथ एडवोकेट नायब सिंह थिराज व पूर्व यूथ कांग्रेस के प्रधान तिलकराज चंदेल भी मौजूद रहे। सभी ने स्व. महान कांडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा सभी परिजनों को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
फोटो: