logo

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने पर सिरसा में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन

बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन में सत्याग्रह आंदोलन किया
 
s

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद में सदस्यता रद्द करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला प्रभारी बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन में सत्याग्रह आंदोलन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है।  और लोकतंत्र पर कुढाराघात है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हमें उम्मीद है कि उच्च अदालत से हमें इंसाफ मिलेगा। ललित मोदी और नीरज मोदी बेईमान व्यक्ति है जिन्होंने देश के अरबों रुपए हड़प कर विदेश में फरार हो गए। ललित मोदी व नीरज मोदी देश के दुश्मन है। केंद्र सरकार को इन भगोड़ों को पकड़कर भारत देश में वापिस लाकर पैसे की वसूली करनी चाहिए। सरकार भगोड़ों से पैसें वसूली करने की बजाएं विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में लगी हुई है जो लोकतंत्र की हत्या है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि देश की जनता व सभी विपक्षी दल अडानी को बैंक से दिया गया अरबों रुपए कर्ज व एलआईसी में किया गया पूंजी निवेश वापिस लेने की मांग करता आ रहा है और अड़ानी ने जो अपने शेयर की वैल्यू को ज्यादा दिखा कर देश की जनता को जो ठगने का काम किया है। उसके लिए अड़ानी ग्रुप पर कार्रवाई करनी की मांग काफी समय से कांग्रेस पार्टी करती आ रही है मगर मोदी जी अड़ानी पर कार्रवाई करने की बजाएं अड़ानी को बचाने में लगे हुए हैं। इसका मतलब मोदी जी के लिए भारत देश से ऊपर अड़ानी हैं। श्री गर्ग ने कहा कि जो भी विपक्षी नेता जनता की आवाज बुलंद करें।भाजपा सरकार उनकी आवाज‌ दबाने के लिए उनके ऊपर ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसी का दुरुपयोग करके नेताओं की आवाज दबाती है। भाजपा सरकार ने राहुल गांधी व लगभग सभी विपक्षी नेताओं पर ईडी के केस बनाकर उनकी आवाज को बंद करने की नाकाम कोशिश की है। आज देश व प्रदेश की आम जनता भाजपा सरकार से बेहद दुखी है और इस सरकार से मुक्ति चाहती है।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व सांसद डॉक्टर सुशील इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर केवी सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, मलकीत सिंह खोसा, नवीन केडिया, सुभाष जोधपुरिया, राम सिंह सोलंकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज, सिरसा ब्लॉक प्रधान पुनीता बलदेव राज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीर चावला के पुत्र कर्ण चावला, सुरेश देवी, लादूराम पुनिया, सतपाल मेहता, प्रदेश प्रतिनिधि राजेश चाड़ीवाल, मलकीत सिंह रंधावा, आनंद बियानी, मोहन खत्री, कमल कांटीवाल, सुंदर बंसल, अशोक चंडालिया, राखी मौर्य एडवोकेट, पाला सिंह कंबोज, प्रभु नेजाडेला, नरेश, हरीश सोनी, शंकर ठेकेदार, विनोद हिटलर, मास्टर दिलीप सिंह, विजय शर्मा, रामानंद सरपंच, श्याम लाल वर्मा, प्रकाश बेगू, कश्मीर सिंह, हरजिंदर सिंह, पूर्व सरपंच चंद्रभान, राजू ढाणी तेजा सिंह, निर्मल पहलवान, सुभाष रानी, जगदीश, विनोद कुमार, प्रवीण शर्मा, चरणजीत धालीवाल, जगदीश वर्मा, एडवोकेट सुनील मौर्य, गजानंद सोनी, जतिन शर्मा, कृष्ण टोकसिया, लीलू राम पूर्व सरपंच, हंसराज बिश्नोई, तरसेम लाल शर्मा, बलतेज सिंह गिल, प्रकाश सिंह, कालूराम, हंसराज, संगीत कुमार, सुरेंद्र, हरबंस बेगू, बूटा सिंह थिंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।