डा. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित

सिरसा। संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस आज कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता और दूरदृष्टा डा. अम्बेडकर ने समतावादी समाज के निर्माण की कल्पना की थी और उनके द्वारा देखे गए सपने के कारण ही आज भारत में धर्मनिरपेक्षता तथा जातिगत समानता है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर भारत का प्रत्येक नागरिक समान रूप से आगे बढऩे के अवसर प्राप्त कर रहा है और यही समाज व राष्ट्र के विकास का मुख्य सूत्र है।
वक्ताओं ने कहा कि भीमराव अम्बेडर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान अभी भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है और आज भी ये कई संकटों के दौरान सुरक्षित रूप से बाहर उभरने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों को शिक्षा को लेकर सचेत करते हुए कहा था कि शिक्षा के द्वारा ही हम जीवन में आगे बढ सकते है, इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाओ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान से छेडछाड करने के कुप्रयास कर रही है। जिससें जनता कभी सफल नही होनें देगी। सभी ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा, वेदप्रकाश, करण चावला, संजय चावरिया, शंकर ठेकेदार, विनोद हिटलर, संगीत कुमार आदि उपस्थित थे।