logo

कांग्रेस संदेश यात्रा रैली से बदलेगा प्रदेश का राजनैतिक माहौल: केडिया

27 जनवरी की रैली को लेकर कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने दिया न्यौता
 
 
कांग्रेस संदेश यात्रा रैली से बदलेगा प्रदेश का राजनैतिक माहौल: केडिया

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने सिरसा में 27 जनवरी को प्रस्तावित कांग्रेस पार्टी की रैली को लेकर गांव रंगड़ी खेड़ा, चौबुर्जा व धिंगतानिया में जनसंपर्क किया। इस दौरान केडिया ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सिरसा में कांग्रेस संदेश यात्रा रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी संबोधित करेंगी। इस रैली के बाद प्रदेश का राजनैतिक माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।  


कांग्रेस डेलीगेट नवीन केडिया ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण बदहवासी का माहौल है। बिजली, पानी, सडक़, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं सबका बुरा हाल है। यह सरकार जनता को मौलिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही। पूरे प्रदेश में सडक़ें टूटी-फूटी पड़ी हैं, आवारा पशुओं के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, किसानों की फसलें आवारा पशु तबाह कर रहे हैं। इसी तरह से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। रैली के माध्यम से जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा ताकि प्रदेश की जनता जागरूक होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सके और प्रदेश की उन्नति और तरक्की में योगदान दे सके। इस सरकार के जाने से ही आम जन का भला हो सकता है।


उन्होंने कहा कि रैली में प्रदेश स्तर के अनेक नेता अपने विचार रखेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। केडिया ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार निहत्थे आंदोलनकारियों पर लाठी-गोली का इस्तेमाल कर रही है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आम जनमानस की लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया है और बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है।
इस अवसर पर उनके साथ ख्याली राम नगर पार्षद, कमल रंधावा, युवा कांग्रेस नेता निशांत, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद, मदन लाल मानधनिया, संदीप पंच, सुरेंद्र, अनिल, सोनू, विपिन, आत्मा राम, रमेश मानधनिया, लखबीर किरोड़ीवाल, राजेश मानधनिया, अरविंद मानधनिया, रमेश मानधनिया, राकेश मानधयिा, हर्ष, पंकज, देवीलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।