logo

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाऊस में मनाया डा. केवी सिंह का जन्मदिन

 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाऊस में मनाया डा. केवी सिंह का जन्मदिन
सिरसा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से रेस्ट हाऊस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इंटक-मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री हंसराज धानक ने कहा कि डा. केवी सिंह बड़े प्रशासनिक एवं राजनीतिक शख्सियत हैं। वे पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे। जिनकी प्रदेश की राजनीति में ईमानदार व विकास पुरुष की छवि की पहचान है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. केवी सिंह व इंटक मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री हंसराज धानक ने किसान-मजदूर रैली की सफलता व जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भोला सिंह सरपंच मल्लेकां, मा. दलीप सिंह, देवीलाल बैनीवाल, डा. वाईके चौधरी, मंगत हस्सू, सोनू हांडीखेड़ा, कपिल सरावगी, कर्ण चावला, प्रवीण खटक, रामदास बजाज, गजानंद सोनी, गोपाल पारछा, जसवीर बागड़ी, संजय चांवरिया, अशोक चिंडालिया, अंकित डाबला, अमरजीत व संदीप धानक, विक्की प्रधान, पवनम महोरवाल, राजेंद्र धानक, कांग्रेस नेत्री सेवादल से सीमा कंबोज, राजपति मोरवाल, रेखा रानी सहित अन्य कांगे्रसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।