logo

भ्रष्टाचार को रोकने की बजाय दिया जा रहा बढ़ावा: गुरलाल सिंह

 
भ्रष्टाचार को रोकने की बजाय दिया जा रहा बढ़ावा: गुरलाल सिंह
सिरसा। नगर परिषद में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर लघुसचिवालय में धरनारत समाजसेवी गुरलाल सिंह ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रशासन ने भ्रष्टाचार को रोकने की बजाय एक बार फिर से सफाई के नाम पर 9 करोड़ रुपए का टेंडर उसी फर्म को देने की तैयारी कर ली है। इससे साबित होता है कि प्रशासन की शह पर ही शहर में भ्रष्टाचार का खेला चल रहा है। गुरलाल सिंह ने कहा कि वह जिला उपायुक्त से मिलकर इस पूरे मामले से अवगत करवा चुका है, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन की ओर से इस ओर गौर करने की बजाय भ्रष्टाचार के इस खेल को और अधिक बढ़ाया जा रहा है। गुरलाल सिंह ने कहा कि नवंबर से लेकर आज तक अनेक बार वह शासन-प्रशासन को भ्रष्टाचार के इस खेल से अवगत करवा चुका है, लेकिन एक बार भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौंसले और भी बुलंद होते जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने के डर से नगर परिषद की ओर से शहर में फिर से 9 करोड़ रुपए का सफाईका टेंडर लगाया जा रहा है और टेंडर भी पूर्व की फर्म को दिए जाने की चर्चाएं है, जोकि शहर को कचरे के ढेर में तबदील करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी भ्रष्ट अधिकारियों के आगे नकारा हो चुका है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस मुद्दे पर संज्ञान नहीं लिया तो उसे मजबूरन कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा।