logo

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं

 
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं

सिरसा, 13 नवंबर - हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता लेकर आए।

उप मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा पूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के वास्तुकार माने गए हैं। इन्हें यांत्रिक विज्ञान तथा वास्तुकला का जनक कहा जाता है। मजदूर, मिस्त्री, कारीगर, शिल्पकार वर्ग गोवर्धन पूजा के दिन मशीनों औजारों आदि की साफ सफाई करते हैं, पूजा करते हैं और श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है।