logo

युवाओं का विकास ही राष्ट्रीय का विकास है: आत्मा राम

 
युवाओं का विकास ही राष्ट्रीय का विकास है: आत्मा राम

सिरसा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा शक्ति वेलफेयर क्लब कर्मगढ़ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में भाषण एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रोहतास, कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस चेयरमैन सुनील कबीरा एवं विशिष्ठ अतिथि सुमित मेहता, मुकेश, नितिन एवं विजय अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका दीक्षित मेहता एवं डिंपल ने निभाई। उन्होंने बताया कि गांव कर्मगढ़ में भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। लेखन प्रतियोगिता में फस्र्ट कुमकुम, सैकिंड लक्ष्य, तृतीय अनीता, निबंध प्रतियोगिता में फस्र्ट कविता, सैकिंड पुनित, तृतीय स्थान पर कोमल एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अंशु, सैकिंड शीतल, तीसरे स्थान पर स्नेहा रही। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रोहतास एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कबीरा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलना चाहिए, तभी भारत एक विश्व गुरु बन सकता है, क्योंकि वर्तमान में 65 प्रतिशत से भी ज्यादा युवा भारत देश में है।

हम सभी युवाओं को भी स्वामी विवेकानंद, शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह आदि के बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुकेश एवं सुमित मेहता ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद को युवाओं के प्रति दृढ़ विश्वास था कि भारत के युवा ही देश को बदलने की क्षमता रखते हैं। लेकिन वर्तमान समय में युवा नशे की ओर जा रहा है। रोजगार न होने के कारण अपराध की ओर अपना रुख कर रहा है। ऐसी अनेक महामारियों से युवाओं को भटकाने का काम किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व में सनातन और भारत का झंडा बुलंद किया। वे युवाओं के साथ-साथ सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। वे हमारी गौरवशाली परंपरा की अमूल्य विरासत हैं। युवा देश की विरासत से जुडक़र अपने अंदर गौरव और स्वाभिमान की भावना जगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगा। इस मौके पर युवा शक्ति वेलफेयर क्लब के मुख्य आत्म सहारन, प्रताप, सन्नी, राहुल, कशिश, बिंदर, राजेश, विनोद, गगन, गंगाजल, मोहित एवं आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।