logo

लगन संग विवाह बंधन में बधेंगे दिग्विजय चौटाला, शादी में पहुंचेगी बॉलीवुड हस्तियां : सलमान खान से लेकर बाबा रामदेव तक को खुद न्योता देने पहुंचे ​​​​​​​

 
लगन संग विवाह बंधन में बधेंगे दिग्विजय चौटाला, शादी में पहुंचेगी बॉलीवुड हस्तियां : सलमान खान से लेकर बाबा रामदेव तक को खुद न्योता  देने पहुंचे
WhatsApp Group Join Now
Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी पंजाब के अमृतसर में रहने वाली लगन कौर रंधावा से तय हुई है। लगन कौर की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिज्ञों से संबंधित है। उनके दादा अकाली सरकार में डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं जबकि पिता दीपकरण सिंह रियल एस्टेट कारोबारी है। दिग्विजय सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर है। दिग्विजय चौटाला खुद अपनी शादी के निमंत्रण दे रहे हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड हस्तियां से लेकर राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

दिग्विजय चौटाला Digvijay Chautala बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सिंगर कैलाश खेर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पतंजलि अध्यक्ष बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण दिया है। हाल ही में अजय चौटाला ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी बेटे की शादी का निमंत्रण दिया था।


दिल्ली व सिरसा में समारोह की तैयारियां
दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी को लेकर दिल्ली व सिरसा में समारोह की तैयारियां चल रही हैं। सिरसा में करीब 18 एकड़ जमीन में टैंट लगाया जा रहा है। इसके बाद 15 मार्च को दिल्ली में शादी की रिसेप्शन पार्टी है, जिसमें देश के अनेक राजनीतिज्ञ शामिल होंगे। चौटाला परिवार ने सिरसा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश की सभी पंचायतों को निमंत्रण दिया है।

ओपी चौटाला से ले चुके आशीर्वाद
दिग्विजय चौटाला अपने पिता अजय चौटाला के साथ अपने दादा ओपी चौटाला से भी आशीर्वाद ले चुके हैं। खुद दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की थी।

कौन हैं दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय चौटाला Digvijay Chautala
 , अजय सिंह चौटाला  Ajay singh Chautala और नैना सिंह Naina Singh के बेटे हैं। वहीं ओम प्रकाश चौटाला Om parkash Choutala और स्नेहलता Snehlata के पोते हैं। दिग्विजय चौटाला के बड़े भाई दुष्यंत चौटाला Dushyant Choutala हरियाणा की बीजेपी-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। वहीं उनके चाचा अभय सिंह चौटाला Abhay Singh Choutala हैं। दिग्विजय चौटाला के दादा ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं। इसके अलावा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।