logo

24 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जिला न्यायवादी राजीव कुमार

अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय में दी भावभीनी विदाई
 
24 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जिला न्यायवादी राजीव कुमार

सिरसा।जिला न्यायवादी राजीव कुमार 24 वर्ष की सरकारी सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला न्यायवादी राजीव कुमार के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Officers and employees gave emotional farewell to the office
उल्लेखनीय है कि जिला न्यायवादी राजीव कुमार ने 7 मई 1999 को सहायक जिला न्यायवादी के पद से अपनी सेवाएं शुरू की थी। वर्ष 2021 में वे उप जिला न्यायवादी के पद पर पदोन्नत हुए तथा जुलाई 2023 में वे जिला न्यायवादी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। आज उनकी सेवानिवृत्ति पर कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला न्यायवादी राजीव कुमार को भावभीनी विदाई दी।


उप जिला न्यायवादी पलविंद्र सिंह ने उनके कार्यों व सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला न्यायवादी राजीव कुमार का कार्यकाल हम सभी के लिए अनुकरणीय है, उन्होंने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे जीवन की दूसरी पारी शुरू करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के जीवन का हिस्सा है। उन्होंने जिला न्यायवादी राजीव कुमार की दीर्घायु की कामना की और उन द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर उप जिला न्यायवादी समिष्ठा, मुनीष कुमार, एडीए नरेंद्र सिंह, अर्शदीप सिंह, गरिमा, शशीपाल मुख्य लिपिक कपिल परवाना, एससीएल, रण सिंह, लिपिक सुबे सिंह, प्रेम कुमार, मनीष सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।