मीटिंग में जिले की कार्यकारिणी का किया विस्तार
Dec 24, 2023, 12:08 IST

सिरसा। गुरद्वारा चिल्ला साहिब में सिख समाज संस्था की मीटिंग संस्था के उपप्रधान जगविंदर सिंह माखा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में संस्था का विस्तार किया गिया और आने वाले हरियाणा गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधान दीदार सिंह नलवी ने ऐलान किया कि संस्था की तरफ से 40 के 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। इस मीटिंग में बलदेव सिंह खालसा, गुरमीत सिंह सिवान, परमजीत सिंह माखा, दर्शन कौर, बिंदर सिंह वैदवाला, हरचरन सिंह, गुरपाल सिंह, खुशदीप सिंह सरां, मलकीत सिंह, गुरनाम सिंह, वकील सिंह, सुखदेव सिंह, मलूक सिंह, जगदेव सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर संस्था के विस्तार में हरचरण सिंह को डबवाली वार्ड प्रधान, उप प्रधान गुरपाल सिंह, सचिव एडवोकेट व खुशदीप सिंह, रानियां वार्ड के प्रधान मलकीत सिंह जोसन, उप प्रधान अंग्रेज सिंह, सचिव गुरनाम सिंह पूरेवाल, महा सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लो, सिरसा वार्ड के प्रधान भूपिंदर सिंह, उप प्रधान सुखनाम सिंह फौजी और सचिव डा. मलूक सिंह और कालांवाली वार्ड की प्रधान दर्शन कौर को, और बड़ागुढ़ा वार्ड के प्रधान गुरमीत सिंह, सचिव सिकंदर सिंह भंगू और नाथूसरी चोपटा वार्ड के प्रधान मलकीत सिंह, सचिव जगदेव सिंह को नियुक्त किया गया।