दिव्यकृर्ति सिंह राठौड़ ने बढ़ाया देश का गौरव: भूपेंद्रा सिंह राठौड़
Dec 24, 2023, 13:23 IST

सिरसा। राजस्थान के जयपुर की बेटी दिव्यकृर्ति सिंह राठौड़ ने घुड़सवारी में अर्जुन अवार्ड के लिए अपना चयन करवाकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश सचिव कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ भूपेंद्रा सिंह राठौड़ ने कहा कि दिव्यकृर्ति सिंह का अर्जुन अवार्ड के लिए अपना चयन करवाकर देश में राजस्थान का गौरव बढ़ाने का काम किया है। राठौड़ ने कहा कि भारत ने एशियन गेम्स 2023 घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। भारत के लिए दिव्यकृर्ति सिंह ने टीम घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मैडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश की बेटियां पदक लाकर देश का गौरव बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्त्ता के नशे में चूर सरकार अपने चहेतों को बड़े-बड़े पदों पर आसीन कर उन बेटियों का शोषण करने पर मजबूर कर रही है। राठौड़ ने कहा कि देश की आन-बान-शान के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली बेटियां आज न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन इस बेदर्दी सरकार को बेटियों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सरकार की नीतियों को जान चुकी है और जल्द से जल्द इस सरकार को चलता करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए बेहतर नीतियां बनाई थी, लेकिन इस तानाशाही सरकार ने उन नीतियों को दरकिनार कर मनमर्जी की नीतियां बनाकर खिलाडिय़ों के मान-सम्मान को तहस-नहस करने काम किया है।