logo

जरूरतमंदों को मिठाई बांटकर मनाया दीपावली का पर्व

 
जरूरतमंदों को मिठाई बांटकर मनाया दीपावली का पर्व

सिरसा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला इकाई की ओर से महाराजा अग्रसैन पार्क में दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को मिठाई व खाद्य सामग्री बांटकर खुशियां सांझी की गई। सर्वप्रथम सभी अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसैन पार्क में महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी जिलावासियों को अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला इकाई व अग्रवाल समाज की ओर से दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला इकाई के प्रधान अनिल सर्राफ ने बताया कि अग्रसैन महाराज ने संदेश दिया था कि हमेशा जरूरतमंदों की मदद की जाए। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अग्र बंधुओं ने मिलकर कार्यक्रम बनाया।

उन्होंने बताया कि सभी अग्र बंधु शहर के अलग-अलग हिस्सों में जरूरतमंदों को मिठाई वितरित कर इस पावन पर्व को मनाएंगे। महासचिव अश्विनी बंसल ने बताया कि अग्रसैन महाराज का संदेश था कि त्योहारों को मिल जुलकर मनाया जाए, ताकि समरस समाज की स्थापना हो। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर समस्त अग्र समाज मानवता भलाई के कार्यों में लगा हुआ है। उपप्रधान अग्रोहा विकास ट्रस्ट सिरसा इकाई व सरंक्षक अग्रवाल ट्रस्ट सिरसा मक्खन लाल गोयल ने बताया कि त्योहारों का असली मकसद तभी सार्थक होता है, जब उसे सभी के साथ मिलजुलकर मनाया जाए। अग्रसैन महाराज का भी यही संदेश था कि जरूरतमंदों की जितनी हो सके, मदद अवश्य करें, फिर वो मदद चाहे किसी रूप में हो।

इस मौके पर कार्यकारी प्रधान सतीश कुमार हिसारिया ने कहा कि अग्रसैन महाराज ने कहा था कि खुशियां सब में बांटो। हम जरूरतमंदों में मिठाई ही नहीं बांट रहे, खुशियां भी बांट रहे हंै, ताकि ये लोग भी त्योहार को अच्छे तरीके से मना सकें। इस मौके पर दीपू मेहता, कृष्ण सिंगला, महेश सिंगला, संजय पीजी, राजकुमार साहुवाला, अंकित कनोडिया, प्रशांत सर्राफ, सुरेश सतनाली वाले, सुभाष तलवाडिय़ा, अग्रोहा विकास ट्रस्ट सिरसा इकाई अग्रोहा धाम के संरक्षक, अजय जिंदल, सुरेश बनी वाला, नरसिंह बंसल, पवन बंसल, राजेंद्र बंसल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रवीण महिपाल, अजय जैन, राजेश बंसल, रजनीश बंसल, नवदीश गर्ग, प्रेम कंदोई, डा. संजय लाल गढिय़ा, डा. वीपी गोयल, कृष्ण कुमार फैशन कैंप वाले, राजकुमार साहुवाला, संजीव खेमकार  सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।