logo

लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में नियम, मूल्यों और अनुशासन को न छोड़ें: रामसिंह यादव

 
लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में नियम, मूल्यों और अनुशासन को न छोड़ें: रामसिंह यादव
सिरसा। भारत विकास परिषद शाखा सिरसा द्वारा वेदान्त के विख्यात, आध्यात्मिकता से परिपूर्ण, प्रेरणास्रोत, आराध्य देव विवेकानंद की जयंती अध्यक्ष प्रमोद मोहन गौतम के कुशल नेतृत्व और विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चेयरपर्सन व भारत विकास परिषद शाखा सिरसा के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह यादव के सान्निध्य में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। इस अवसर पर राम सिंह यादव ने बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आप सभी को अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में नियम, मूल्यों और अनुशासन को कभी नहीं छोडऩा चाहिए। प्रमोद मोहन गौतम ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि आप सबके हृदय में गुरुओं और अपने माता-पिता के प्रति सदा आदर भाव होना चाहिए। सत्य की राह पर चलते हुए दृढ़ आत्मविश्वास के साथ निडर होकर व सबके प्रति सेवा रखना चाहिए। प्रमोद मोहन ने सभी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक हरबंस नांरग, प्रधानाचार्या अनीता यादव, मक्खन लाल गोयल, बृजेश मिश्रा, सुन्दर पाल ग्रोवर, गौ सेवा प्रकल्प प्रमुख सुशील गुप्ता, सर्वोत्तम शर्मा, राजकुमार मेहता, जसविंदर सिंह व भगवान दास बंसल, सविता बंसल उपस्थित रहे।