विधायक सिरसा गोपाल कांडा के भाई महान कांडा के निधन पर आज शोक जताने आएंगे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के अनुज महान कांडा पुत्र स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट, आर.एस.एस सिरसा प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करने आएंगे।
चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा 3 बजकर 30 मिनट पर रानियां रोड स्थित सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचेंगे। उनके साथ में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे।
महान कांडा के निधन पर अग्रवाल सभा सिरसा ने जताया शोक
सिरसा। अग्रवाल सभा सिरसा की एक बैठक निजी प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें सिरसा के विधायक गोपाल कांडा व श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के छोटे भाई महान कांडा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मान धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर प्रधान गौरव गोयल, कार्यकारी प्रधान अश्वनी बांसल, महासचिव अंजनी कनोडिया, सरंक्षक अनिल सर्राफ, अनिल गनेरीवाला, राजकुमार सिंगला, भीम सिंगला, महेश सिंगला, पवन मित्त्तल, विनय मित्तल, सतीश बंसल, हैप्पी गोयल, धर्मपाल गोयल, राजेश बंसल, रजनीश बंसल, सुरेंद्र बंसल, कुलदीप मित्त्तल, सतीश मित्त्तल, सुरेश सतनाली, दीपक मित्त्तल सहित अग्र समाज के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।
विधायक गोपाल कांडा के भाई के निधन पर जताया शोक
सिरसा। भारत विकास परिषद शाखा सिरसा की एक विशेष बैठक अध्यक्ष प्रमोद मोहन गौतम की अध्यक्षता में परिषद भवन में हुई। जिसमें सिरसा के विधायक हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा तथा श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा के अनुज महान कांडा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी दायित्वधारियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परमपिता परमात्मा सभी परिजनों को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक सभा में प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा, प्रांतीय संयोजक हरबंस नारंग, अशोक गुप्ता, हरिओम भारद्वाज, रमेश जिन्दगर पूर्व अध्यक्ष, डीपी सिंगला, बृजेश मिश्रा, नरेश नारंग, राजेश माहेश्वरी कोषाध्यक्ष, मखनलाल गोयल, राजकुमार खुंगर, भगवान दास बंसल, रवि गौड़, मनोज शर्मा, रमन शर्मा, शाखा सचिव सविता बंसल, महिला प्रमुख कुसुम गोयल, राज गुप्ता, मदन लाल गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।