logo

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किया कार्य: विशाल वर्मा

 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किया कार्य: विशाल वर्मा  

रानियां। हरियाणा ओबीसी के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही गरीब,मजदूर व पिछड़ा वर्ग के लोगों की हितैषी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेक कलयाणकारी योजनाएं क्रियांवित हुई थी। मौजूदा भाजपा की सरकार ने हमेशा ही पिछड़ा वर्ग के लोगों को नजरअंदाज किया है। विशाल वर्मा ने रानियां हलके के गांव नथोर, बचेर, मम्मड़, बालासर सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा करते हुए पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ों से ग्रामीणों को रुबरु  करवाया। वर्मा ने ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी के इस अभियान से जोड़ते हुए उनहेंह्व पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विशाल वर्मा का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार सवागत किया। विशाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एकमात्र ऐसे नेता है जिन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया था।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच हमेशा विकासपरक और सभी लोगों को साथ लेकर चलने की रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए हुड्डा ने गरीब, मजदूर का कल्याण करते हुए उन्हें 100-100 गज के प्लाट देने का काम किया था। भाजपा की सरकार ने उन नीतियों को खत्म कर दिया। आज प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार और गुंडाराज है। पूंजीपतियों की सरकार में आमजन मंहगाई की चक्की में बुरी तरह से पिस रहा है। लेकिन इस सरकार को किसी से लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। अब जनता कांग्रेस पार्टीको सत्ता में लाने का मन  बनाए बैठी है। सिरसा में आयोजित हुई जनआक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ ने इस बात का प्रमाण दे दिया कि अब सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। इस मौके पर लखविंद्र सिंह, तरसेम सिंह, पवन नथोर, मुकेश मेहता, राजू बचेर, कृष्ण शर्मा, बृजलाल घोड़ेला,कश्मीर कंबोज सहित अन्य उपस्थित थे।