logo

श्वेता बांसल की पुण्यतिथि पर पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने किया सिलाई सेंटर का उद्घाटन

 
On the death anniversary of Shweta Bansal, former Governor Prof. Ganeshilal inaugurated the sewing center

सिरसा।  अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सिरसा द्वारा स्वर्गीय श्वेता बांसल पत्नी केसर बांसल पंजुआना वाले की प्रथम पुण्य स्मृति में सेठ तुलाराम धर्मशाला में सिलाई सेंटर का उद्घाटन ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अग्रवाल महासभा सतीश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता व प्रेमसुख बांसल पंजुआना वाले ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू श्वेता बांसल की पुण्यतिथि पर सिलाई सेंटर का शुभारंभ करवाया है। 

प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि सिलाई सेंटर हिसार रोड स्थित अग्रसेन पार्क के निकट सेठ तुलाराम धर्मशाला में शुरू किया गया है। प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि सिलाई सेंटर में महिलाएं व युवतियां सिलाई-कढ़ाई का काम सीखकर अपना रोजगार शुरू कर पाएंगी। केसर बांसल परिवार की ओर से पुण्यतिथि पर यह बहुत ही नेक कार्य शुरू किया गया है। सिलाई सेंटर जरूरमंद महिलाओं के लिए रोजी-रोटी व आय का साधन भी बनेगा। यहां से महिलाएं सिलाई आदि का कार्य सीखकर खुद अपने पैरों पर खड़ी होगी और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई से संबंधित कार्य सिखाकर उन्हें भी रोजगार उपलब्ध करवाने का काम करेंगी। प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि सिलाई सेंटर को लेकर जो भी आवश्यकता रहेगी उन्हें वह पूरा करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी एवं श्याम भक्त मनीष सिंगला, प्रदेश अध्यक्ष सचिन मित्तल, जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महिला अध्यक्ष सविता बांसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बांसल, रजनीश बांसल, उपाध्यक्ष नीलकमल सिंगला, पवन गर्ग, महामंत्री अनिल जमालिया, महेश बांसल, संगठन मंत्री केसर बांसल, कोषाध्यक्ष सुशील सर्राफ, महिला प्रभारी मधु साहेवाला मौजूद रहे।