logo

सिरसा में धान की ढेरियों से अटी अनाज मंडी, आढ़ती पांच दिन रखेंगे बोली बंद, ताकि बन सके व्यवस्था

 
ेक

 
सिरसा । दिवाली के पर्व को देखते हुए सिरसा मंडी में पांच दिन तक फसलों की बोली नहीं होगी। सिर्फ लोडिंग का काम किया जाएगा। यह निर्णय आढ़ती एसोसिएशन सिरसा की एक बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान मनोहर मेहता ने की। मेहता ने बताया कि दिवाली पर्व को देखते हुए उन्होंने राइस मिलर्स, धान खरीददार, धान लोडिंग लेबर यूनियन के प्रधान आदि से चर्चा की। चर्चा के बाद सभी की राय से सर्वसम्मति से 9 नवंबर दोपहर  12 बजे से 13 नवंबर तक मंडी में सभी प्रकार की फसलों की खरीद-बिक्री बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सचिव दीपक मित्तल, उपप्रधान सुशील कस्वां, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, हन्नी अरोड़ा, राइस ट्रेडर्स से रमेश सुरतिया, गौरव गोयल, सुशील सर्राफ उपस्थित थे।

य



धान से अटी पड़ी है मंडी, लोग झेल रहे हैं परेशानी
सिरसा में अनाजमंडी शहर के बीचोंबीच स्थित है। धान की बंपर आवक के चलते इन दिनों मंडी में चारों तरफ धान की ढेरियां नजर आ रही है। उठान कार्य धीमा होने के कारण मंडी धान से लबालब है। मंडी में से गुजरने वाले तथा आसपास कालोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। 

 


जिले में अब तक 31.5 लाख क्विंटल धान की खरीद
जिले की मंडियों में साढ़े 31 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक 17 लाख 53 हजार क्विंटल पीआर धान है। उठान में तेजी लाने के दावे हैं, मगर मंडियां बोरियों से अटी पड़ी हैं। आखिर धान की बोरियों का स्टॉक किसका है। जिनके कारण सिरसा मंडी में जाम जैसी स्थिति बनी है।