वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह के जन्मदिन पर सोमवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव कपिल सरावगी के नेतृत्व में अन्य युवा कांग्रेसजनों ने डॉ. केवी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। बाद में सभी ने केक काटकर डॉ. केवी सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में जिले में कांग्रेस दिन प्रतिदिन पहले से कहीं अधिक मजबूत होती जा रही है। सरावगी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और डॉ. केवी सिंह एक बार फिर उच्च पदों पर रहकर सिरसा का मान बढाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता कि युवा कांग्रेस को डॉ. केवी सिंह जैसे वरिष्ठ नेता का अनुभव और आशीर्वाद मिल रहा है। डॉ. केवी सिंह ने भी युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का उनके प्रति सम्मान और प्यार दर्शाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमल कांटीवाल, हंसराज धानक, अशोक चिंडालिया, मंगत हस्सु, सोनू हांडीखेड़ा, विक्की प्रधान, डॉ. प्रवीण खटक व प्रिंस मेहरा ने भी डॉ. केवी सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी।