logo

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने चंडीगढ में संत कबीर कुटिया पर भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार गुरविंदर सिंह का किया सम्मानित

 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने चंडीगढ में संत कबीर कुटिया पर भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार गुरविंदर सिंह का किया सम्मानित

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भारत सरकार द्वारा सिरसा के समाजसेवी गुरविंदर सिंह को पद्मश्री दिए जाने पर चंडीगढ़ में संत कबीर कुटिया में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है की जमीन से जुड़े हुए सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाए ताकि अन्य लोग भी इनसे प्रेरणा व प्रोत्साहित होकर समाज सेवा में आगे आएं।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अतिरिक्त सिरसा के भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से संजीव जैन, अजय गोयल, महेश शारदा, कुलदीप जांदू, सरदार हरदेव सिंह भी उपस्थित थे।