logo

डा. विनोद स्वामी को हाई कमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा ओबीपी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जनकल्याण और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने का रहेगा लक्ष्य: डा. विनोद स्वामी
 
 
डा. विनोद स्वामी को हाई कमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा ओबीपी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
सिरसा भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने युवा नेता डा. विनोद स्वामी की कार्यशैली को देखते हएु उन्हें प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। गौरतलब है कि इससे भी पहले भी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष का दायित्व उन्हें को सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। उसी की बदौलत संगठन द्वारा उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डा. विनोद स्वामी ने भाजपा के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, चेयरमैन सुभाष बराला, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांडी, केंद्रीय राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, चेयरमैन आदित्य चौटाला व जगदीश चोपड़ा का आभार व्यक्त किया है।

डा. विनोद स्वामी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पहले से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए कार्यक्रमों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में दिए गए दायित्व का निष्ठा से निर्वहन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित करवाने में सहयोग कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेंगे।