Haryana Weather Update : हरियाणा में फिर से शुरू होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Haryana Weather Update- हरियाणा में कल से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। मानसून की एक बार फिर एक्टिव होने की पूरी सम्भावना बन गई है। आपको बता दें की हरियाणा में आज बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी, इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको बता दें की मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश होने की ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी की गई है। सूबे में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1465 पहुंच गई है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा में 26 जुलाई को 9 जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर हरियाणा के कैथल, करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के 7 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है।
अब तक 500 करोड़ का हो चुका नुकसान
हरियाणा में अब तक बाढ़ से 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। राज्य के 12 जिलों के साथ ही 1465 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 232 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 3878 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 2100 बड़े पशुओं की अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। 2 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जानिए क्या रहा तापमान
हरियाणा में सोमवार को फरीदाबाद का भूपानी सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, पंचकूला, जींद, पानीपत, महेंद्रगढ़, सोनीपत, रोहतक जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।