logo

सिरसा रैली में उमड़ेगा जन सैलाब : शर्मा

 
ग्रामीणों को संबोधित करते मोहित शर्मा

 सिरसा। 24 दिसम्बर को शहर के हुडा ग्राऊंड में होने जा रही किसान-मजदूर आक्रोश रैली में उमडऩे वाले जनसैलाब को देखकर विपक्षियों के हाथ उड़ जाएंगे। यह बात कांग्रेस नेता राजेश शर्मा व मोहित शर्मा ने डिंग मंडी में रैली का न्यौता देते हुए कही। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से रैली में बढ़चढक़र भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए जनता गठबंधन सरकार के प्रति अपने रोष का इजहार करेगी। राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार की बेकायदगियों के चलते हर कोई हैरान व परेशान है। सरकारी दफ्तरों में कई मर्तबा चक्कर काटने के बावजूद लोगों के काम नहीं हो रहे। सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। दूसरी तरफ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है। वहीं मोहित शर्मा ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस के जनहितैषी कार्यों का जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस के साथ जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का ही है। कांग्रेस ही वो पार्टी है, जो सबका कल्याण कर सकती है। ग्रामीणों ने एकस्वर में रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजेश खलेरी, सतपाल गोदारा, जगदीश शर्मा, पूनम शर्मा, अंशुल फुटेला आदि मौजूद थे।