logo

कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर थामा जेजेपी का दामन

 
JJP

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। जननायक जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर और जेजेपी कार्यकर्ता संदीप भाटी के प्रयासों से अनेक लोगों ने शनिवार को चौटाला हाउस में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी परिवार का दामन थामा। हलका कालांवाली के गांव खैरकां से जेजेपी परिवार में शामिल होने वालों में कमला, निर्मला, किताबो देवी, तारा चंद, रिछपाल, अमन, सुमन देवी, गुड्डी देवी, दौलत राम, महावीर आदि थे। उपरोक्त सभी को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी निशान से संबद्ध पट्टिकाएं पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान डॉ. चौटाला ने सभी से पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्धारित 2024 में मिशन दुष्यंत को पूरा करने में जुटें। पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी ऊर्जा व उत्साह से पार्टी को पहले से भी कहीं अधिक मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।