logo

इनेलो नेताओं ने विभिन्न वार्डों में साधा संपर्क

आमजन से मिलकर उन्हें 10 सितंबर की बैठक का दिया न्यौता
 
इनेलो नेताओं ने विभिन्न वार्डों में साधा संपर्क

सिरसा। आगामी 10 सितंबर को सुबह 10 बजे इनेलो की डबवाली रोड पर महाराजा
पैलेस में होने वाली जिला स्तरीय बैठक को लेकर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर
सिंह करीवाला ने गुरुवार को अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर के
विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और उन्हें इस बैठक का न्यौता दिया।

इस सिलसिले में इनेलो के प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि इनेलो
जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने महिला इनेलो जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट,
विनोद बेनीवाल, गुरविंद्र सिंह गिल, प्रदीप मेहता एडवोकेट, गुरदयाल
मेहता, पुष्पा नारंग के साथ शहर के विभिन्न वार्डवासियों छिंद्रपाल,
राजेंद्र मल्होत्रा, ओम ग्रोवर, बृजलाल सैनी, हेमकांत शर्मा, राकेश
अरोड़ा, सुनील सहारण, ममता सैनी, सुशील कंबोज व बिजेंद्र बेनीवाल के आवास
पर पहुंचे और वहां अन्य वार्डवासियों से मुलाकात की।

इनेलो जिलाध्यक्ष करीवाला ने उपरोक्त सभी वार्डों में लोगों को बताया कि 25 सितंबर को
चौधरी देवीलाल जयंती पर जिला कैथल में होने वाले सम्मान दिवस समारोह को
लेकर इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला
पार्टी पदाधिकारियों व आमजन को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

करीवाला ने कहा कि आज गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग बुरी
तरह से दुखी है और इससे छुटकारा चाहता है। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता
अभय सिंह चौटाला की प्रदेशभर में हुई पद परिवर्तन यात्रा से हजारों लोग
इनेलो से जुड़े हैं और पार्टी पहले से भी कहीं अधिक मजबूत हुई है।


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन
होगा और प्रदेशवासी अपना समर्थन व आशीर्वाद देकर इनेलो को सत्तासीन
करेंगे। उपरोक्त सभी ने इनेलो नेताओं को आश्वस्त किया कि वे आगामी 10
सितंबर को काफी संख्या में इनेलो की जिला स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।