logo

इनेलो सिरसा प्रभारियों ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

बोले, पार्टी संगठन को मजबूती देने में जुटें कार्यकर्ता
 
 
इनेलो सिरसा प्रभारियों ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के हाल ही में सिरसा हलका प्रभारी बनाए गए गुरदयाल मेहता व विनोद दड़बी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की इनेलो कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश
चौटाला व इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी संगठन की ओर से उन्हें सौंपी गई है वे उसे पूरी तन्मयता से पूरी करेंगे। इस दौरान दोनों इनेलो पदाधिकारियों ने उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करते हुए नवीन लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ें। गुरदयाल मेहता व विनोद दड़बी ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 14 जनवरी को सिरसा की अनाजमंडी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों में जुटें और लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता दें। इस अवसर पर गुरविन्द्र सिंह गिल, गंगा राम बजाज, गुरप्रीत गिल, मुखतयार सिंह कम्बोज, मनोज सोनी, राजा पेंटर व श्याम बामनिया आदि मौजूद थे।