logo

इनेलो का सदस्यता अभियान हुआ आरंभ :जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला ने वितरित की सदस्यता कॉपियां

बोले, जिले में 50 हजार नए सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित
 
 
INLD
सिरसा। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने गुरुवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में सभी पांचों हलकों के जोन इंचार्जों की आवश्यक बैठक ली और उन्हें पार्टी की ओर से 1 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेशभर में आरंभ किए गए सदस्यता अभियान के तहत कॉपियां वितरित की। इस दौरान जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी की ओर से यह अभियान गुरुवार से प्रदेशभर में आरंभ किया गया है जो 15 फरवरी तकनिरंतर जारी रहेगा। इस दौरान सिरसा जिले में 50 हजार नए पार्टी सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी जोन इंचार्जों से कहा कि वे इनेलो की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जन जन के बीच जाएं और नए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ें। कर्ण चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की गठबंधन सरकार की बेकायदगियों के चलते प्रदेशवासी इनेलो को ही गठबंधन सरकार का विकल्प मान रहे हैं और उसे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की लोकप्रियता का पैमाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल हो रहे हैं। कर्ण चौटाला ने दावा किया कि इनेलो के सत्तासीन होने के बाद सही मायने में हरियाणा का विकास करवाकर उसे सही मायने में देश का सर्वाधिक विकसित प्रदेश बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करिवाला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, गुरवीन्द्र गिल, सुभाष नैन, अभय सिंह खोड, विनोद बेनीवाल, मनोज सचदेवा, भगवान कोटली, जरनैल चंदी, मघर सिंह, अजय झोरड़, राजेन्द्र झोरड़, गुरदयाल मेहता, गंगाराम बजाज, पवन बठला, महेंद्र बाना, दवेंद्र कृपालपट्टी, प्रदीप सरपंच, हरपाल ढुकड़ा, राम शरण सरपंच, प्रवीण बाना, वेद प्रकाश, डॉ नाहर, विनोद गोदारा, हरमीत सिंह, रमन मेहता, विशाल भाट आदि इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।