logo

जीओ गीता परिवार ने विद्यार्थियों को बताया गीता जयंती का महत्व

 
जीओ गीता परिवार ने विद्यार्थियों को बताया गीता जयंती का महत्व

सिरसा। गांव सिकंदरपुर स्थित नाइन टू वन स्कॉलर्स हैवन स्कूल के प्रांगण में जीओ गीता परिवार के सदस्यों की तरफ  से गीता के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। सर्वप्रथम स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अंजू शर्मा तथा निदेशिका मिस नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को गीता के बारे में बताते हुए गीता के श्लोकों को ध्यानपूर्वक सुनने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

जीओ गीता परिवार ने विद्यार्थियों को बताया गीता जयंती का महत्व

तत्पश्चात जीओ गीता के सदस्यों भावना अरोड़ा, रितु अरोड़ा, उषा मेहता तथा सुनीता सचदेवा द्वारा अष्टादश श्लोकी गीता के श्लोकों का बच्चों से उच्चारण करवाया गया। उन्होंने बताया कि गीता के उपदेश में इतनी शक्ति है कि इसका पालन करने वाला मनुष्य अच्छे दृ बुरे का फर्क समझ पाता है। इसके श्लोक कलयुग में जीवन जीने की कला सिखाते हैं तथा इसका रोजाना पाठ करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे।