logo

जेजेपी के हर घर झंडा अभियान से हलकावासियों में उत्साह: कासनिया

जेजेपी पदाधिकारी बेनीवाल ने दी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी

 
JJP

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया की ओर से आरंभ किए गए हर घर झंडा अभियान को लेकर हलकावासियों में काफी उत्साह पाया जा रहा है और वे पार्टी का झंडा अपने अपने आवासों पर लगाकर पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कासनिया के नेतृत्व में गांव गिगोरानी, कागदाना, रामपुर बगडिय़ा, खेड़ी आदि गावों में अभियान जोरशोर से चलाया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र बेनीवाल, व्यापार सेल के जिला संयोजक अंजनी लढा, महिला सेल की जिला अध्यक्ष शारदा सिहाग, युवा हलका अध्यक्ष राजवीर रोड व गौरीशंकर बूमरा आदि पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र बेनीवाल ने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पार्टी द्वारा आमजन के हित में लिए गए अनेक निर्णयों बारे विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने ग्रामीणों को एक बूथ, एक यूथ व एक बूथ एक सखी कार्यक्रम को भी बढ़ाने परा बल देते हुए लोगों को इन योजनाओं से जुडऩे का आह्वान किया। बेनीवाल ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर प्रत्येक वर्ग को सुविधाएं मुहैया करवा रही है ताकि प्रत्येक हरियाणवीं लाभान्वित हो सके। महिला जिलाध्यक्ष शारदा सिहाग, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंजनी लढा ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में जेजेपी ही एकमात्र ऐसा दल है जो अपनी कल्याणकारी नीतियों के बल पर सर्वाधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि हर घर झंडा अभियान से लोगों में काफी उत्साह है और वे काफी संख्या में निरंतर जेजेपी परिवार में शामिल हो रहे हैं। अभियान के दौरान एडवोकेट सुरेंद्र सिंह ऐलनाबाद, हनुमान कासनिया, शांतनु गोदारा, कृष्ण गिगोरानी, रामेश्वर बेनीवाल, जगदीश कासनिया, सुभाष भाकर, संजीव सींवर, सुभाष सिंधु, कुलदीप खेड़ी, मोजीराम जांगड़ा, हीरालाल स्वामी, अश्विनी बेनीवाल, त्रिलोक पूनिया, सतपाल बेनीवाल, राकेश जांदू भुरटवाला, ज्ञान माधोसिंघाना, सुभाष भाकर, धर्मवीर बगडिय़ा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।