logo

हरियाणा में विकास की पक्षधर है जेजेपी : डॉ अजय चौटाला

गांव अबूबशहर में किया सामुदायिक केंद्र व गलियों का उद्घाटन
 
s

सिरसा | जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी हरियाणा में विकास की पक्षधर है और इसके प्रति पूरी तरह से समर्पित है | वे सोमवार को हलका डबवाली के गांव अबूबशहर में एक करोड़ की लागत से बने सामुदायिक केंद्र और पच्चीस लाख रुपए की लागत से बनी गलियों का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे |

उन्होंने कहा कि यूं तो पूरा हरियाणा उनका अपना है मगर डबवाली हलके के प्रति उनकी ज़िम्मेदारियां कुछ अधिक हैं क्योंकि वे इस हलके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं | उन्होंने कहा कि जेजेपी का मानना है कि गांवों के लोगों को भी शहरी तर्ज पर अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें और जेजेपी इसी दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है |

उन्होंने कहा कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए पूरा जेजेपी परिवार हमेशा तत्पर है | इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया | इ

स अवसर पर उनके साथ जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुखमंदर सिहाग, संदीप झींजा, जगतार चोरमार, भीम सहारण सरपंच, अमर सोनी, रामनिवास, लक्खा सिंह लाहोरिया, सुरेंद्र सिंह भाम्भू, सिकंदर पाल जादूदा , रणजीत सिंह , गुरसेवक चहल, गुरप्यार चहल, गुलज़ारी लाल, इंद्रपाल सुथार, मंतेज़ ढिल्लों, सुखमन पन्नू, सुशील चेयरमैन आदि गणमान्य लोग मौजूद थे |