logo

जेजेपी के हलका पलवल के अध्यक्ष रविंद्र गहलोत इनेलो में हुए शामिल

JJP's Halka Palwal President Ravindra Gehlot joins INLD
 
जेजेपी के हलका पलवल के अध्यक्ष रविंद्र गहलोत इनेलो में हुए शामिल
WhatsApp Group Join Now

पलवल

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ के दौरान इनेलो पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

पलवल में पार्टी को उस समय मज़बूती मिली जब पलवल विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के हलका पलवल के अध्यक्ष रविंद्र गहलोत अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। अभय ने उनका लोकदल परिवार में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 


अभय सिंह चौटाला ने सुबह का नाश्ता पूर्व मंत्री चौ. कल्याण सिंह के सुपुत्र रि. चीफ इंजिनियर चौ. उदयवीर के साथ किया। नाश्ते पर उनके साथ गुज्जर कल्याण सभा के पलवल के प्रधान मनोज पटेल, को ऑपरेटिव के डायरेक्टर सचेंद्र सिंह, तीन बार के पार्षद रहे पवन भड़ाना, पूर्व पार्षद रेनी भड़ाना और पूर्व विधायक सुभाष चौधरी के भतीजे समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे। 


इनेलो नेता के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को चौदहवें दिन पलवल हलके के गांव ललपुरा से शुरू हुई और गांव धतीर में रात्रि विश्राम के लिए रुके। लोगों ने गर्मजोशी के साथ अभय चौटाला का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनको सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 


इस दौरान दोपहर के भोजन के लिए इनेलो नेता जेके फार्म पर रूके और वहां लोगों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि पलवल जिला के लोगों ने परिवर्तन यात्रा के दौरान हमारा हौसला बढ़ाया और आश्वासन भी दिया कि आने वाले समय में जिला पलवल में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जिला पलवल ही नहीं पूरे देश और प्रदेश में परिवर्तन होगा। उन्होंने उम्मीद जताई की अबकी बार प्रदेश के लोग भाजपा गठबंधन सरकार से छुटकारा पाएंगे ताकि लुटेरे जाएं और कमेरे आएं। अबकी बार कमेरों का राज बनेगा और स्वर्गीय जननायक देवी लाल के सपने साकार होंगे। 


इनेलो नेता ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल का भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का राज और अब 8 साल के भाजपा गठबंधन सरकार के राज में दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश को जम कर लूटा है।

प्रदेश में विकास करने के बजाय भाजपा और कांग्रेस ने विनाश किया है। हरियाणा में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। दो दर्जन से अधिक बड़े घोटाले-घपले भाजपा गठबंधन  सरकार में हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी अधिक चिंतनीय है कि हरियाणा 27 प्रतिशत आपराधिक दर के साथ देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।

प्रदेश के सरपंच, किसान और सामाजिक सगंठन सडक़ों पर भाजपा गठबध्ंान सरकार की कुनीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि 2024 में इनेलो की सरकार बनेगी तब प्रदेश के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।