logo

कांडा परिवार ने पांवटा साहिब में नवाया शीश, सभी की सुख-शंाति और समृद्धि के लिए की अरदास

 
Kanda family offered prayers at Paonta Sahib, prayed for everyone's happiness, peace and prosperity.

सिरसा। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने सपरिवार, संबंधियों और मित्रगणों के साथ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित सिख धर्म के ऐतिहासिक गुरूद्वारा पांवटा साहिब में श्रीगुरूग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और सभी की सुख-शंाति, समृद्धि के लिए की अरदास की साथ ही लंगी प्रसाद ग्रहण किया।

कांडा परिवार ने पांवटा साहिब में नवाया शीश, सभी की सुख-शंाति और समृद्धि के लिए की अरदास
गोबिंद कांडा, सरिता कांडा, संगीता कांडा, दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश बिंदल, हिमांशु बिंदल, हर्षा कांडा बिंदल,   अनिल गुप्ता, शुभम गुप्ता, रितिका गुप्ता,  तन्वी गुप्ता, धैर्य कांडा, लाभांशी कांडा,  नीरज गर्ग, संगीता गर्ग,  प्रदीप गुप्ता,इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, राजेंद्र सिंह पप्पू रांझा,  हरिप्रकाश शर्मा,  रेणु मित्तल, बेबी आदि हिमाचल प्रदेश में स्थित  सिख धर्म के ऐतिहासिक गुरूद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे जहां पर सभी ने श्रीगुरूग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और सभी की सुख-शंाति, समृद्धि के लिए की अरदास की। जहां पर उन्होंने लंगर प्रसाद  ग्रहण किया। ऐसा माना जाता है कि सिख गुरु गोबिंद सिंह अपने घोड़े से जा रहे थे औी इसी स्थान पर पहुंचकर उनके घोड़े अपने आप रूक गए थे,गुरु गोबिंद सिंह ने इसलिए पाओं और टीके को मिलाकर इसे पांवटा का नाम दिया।

कांडा परिवार ने पांवटा साहिब में नवाया शीश, सभी की सुख-शंाति और समृद्धि के लिए की अरदास

 गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह   ने दसम ग्रंथ की रचना की थी।  यहां पर रखी हुई पालकी शुद्ध सोने से बनी है।