logo

कर्ण सिंह जीवन नगर तो ज्वाला सिंह बने रानियां सब यूनिट के प्रधान

 
कर्ण सिंह जीवन नगर तो ज्वाला सिंह बने रानियां सब यूनिट के प्रधान

सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जीवन नगर सब यूनिट कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। कर्ण सिंह लाइनमैन की सब यूनिट का प्रधान चुना गया। एस ए रोहतास को उप प्रधान, एस ए राजकुमार को उप वरिष्ठ प्रधान, भूप सिंह एलडीसी को सचिव, एस ए बिट्टू को सह सचिव, एस ए रविंदर को केैशियर, जसपाल सिंह संगठन कर्ता, अमर सिंह जेई प्रेस सचिव और रानियां में ज्वाला सिंह लाइनमैन को सब यूनिट प्रधान, एएलएम हरदेव सिंह को उप प्रधान, एस ए जय सिंह नैन, एस ए सचिव राजकुमार सहसचिव, पवन कुमार एएलएम कैशियर, हरदीप सिंह लाइनमैन, अमरदेव एएलएम, एस ए बेअंत सिंह संगठन कर्ता चुने गए। सभी पदाधिकारियों को सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार ने कर्मचारियों व जनता के हित में काम करने की शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान लगभग 20 कर्मचारियों ने दूसरे संगठन को अलविदा कहकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन में अपनी आस्था जताई ।

नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि सभी साथियों को यूनियन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, अविनाश चंद्र उप राज्य प्रधान, मदन लाल सर्कल सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन, बाबूलाल यूनिट प्रधान सिटी व सुनील मैहला, गुलबाग सिंह, उप प्रधान यूनिट  अमन कंबोज, वकील चंद, गोपी राम, गिरधारी लाल शर्मा, विनोद कुमार जेई, दोनों सब यूनिटों से भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।